पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया-4

पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया-4 धुरकी(गढ़वा): भाजपा धुरकी मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष संदेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्थापना दिवस की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता […]
पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया-4 धुरकी(गढ़वा): भाजपा धुरकी मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष संदेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्थापना दिवस की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बहुत छोटे स्तर पर शुरुआत कर देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहुंच चुकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसका विस्तार करने की बात कही. बैठक में डॉ जमुना सिंह, संजय कुमार, धुरी सिंह, बबलू चंद्रवंशी, लाखा यादव, वासुदेव राम सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




