मझिआंव व बरडीहा में भाजपा का स्थापना दिवस मना-1

Published at :06 Apr 2016 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
मझिआंव व बरडीहा में भाजपा का स्थापना दिवस मना-1

मझिआंव व बरडीहा में भाजपा का स्थापना दिवस मना-1 मझिआंव(गढ़वा). भाजपा मझिआंव नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रेमानंद त्रिपाठी ने भाजपा के अबतक की उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच रखी. साथ ही उन्होंने पार्टी को और मजबूत करने तथा सरकार […]

विज्ञापन

मझिआंव व बरडीहा में भाजपा का स्थापना दिवस मना-1 मझिआंव(गढ़वा). भाजपा मझिआंव नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रेमानंद त्रिपाठी ने भाजपा के अबतक की उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच रखी. साथ ही उन्होंने पार्टी को और मजबूत करने तथा सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओं का आह्वान किया. मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, अर्जुन दास, रविंद्र पासवान, संजय कमलापुरी, विवेक कुमार सोनी, सच्चिदानंद सिंह, ओंकारनाथ तिवारी, भगवान दत्त तिवारी सहित काफी लोग उपस्थित थे. बरडीहा में भी स्थापना दिवस मनाभाजपा के बरडीहा प्रखंड कार्यकर्ताओं द्वारा भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय क ी तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर शौकत अंसारी, विनय यादव, सतीश यादव, मुंद्रिका चंद्रवंशी, सत्येंद्र मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, राकेश प्रसाद सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola