आग लगने से दो सौ बोझा गेहूं जल कर राख

आग लगने से दो सौ बोझा गेहूं जल कर राखनगरऊंटारी (गढ़वा). थाना क्षेत्र के कधवन ग्राम में मंगलवार की रात मुसन साव व लाल बिहारी साव के खलिहान में आग लग गयी़ आग लगने से खलिहान में रखा दो सौ बोझा गेहूं व अरहर जल कर राख हो गया़ आग लगने से लगभग पचास हजार […]
आग लगने से दो सौ बोझा गेहूं जल कर राखनगरऊंटारी (गढ़वा). थाना क्षेत्र के कधवन ग्राम में मंगलवार की रात मुसन साव व लाल बिहारी साव के खलिहान में आग लग गयी़ आग लगने से खलिहान में रखा दो सौ बोझा गेहूं व अरहर जल कर राख हो गया़ आग लगने से लगभग पचास हजार रुपये नुकसान होने का अनुमान है़ घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया पति राकेश चौबे घटनास्थल पर पहुंच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया़ श्री चौबे ने अंचलाधिकारी व विद्युत विभाग से जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है़ उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर उपभोक्ता फोरम में जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




