विद्यार्थियों को मिली पोशाक व छात्रवृत्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड के तलसबरिया पंचायत के उप्रावि तलसबरिया में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर 75 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक व 51 के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों को 500 रुपये के हिसाब से 25500 राशि बांटी गयी. मुखिया बीबी मशरून निशा ने पोशाक व छात्रवृत्ति का वितरण […]
विज्ञापन
मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड के तलसबरिया पंचायत के उप्रावि तलसबरिया में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर 75 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक व 51 के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों को 500 रुपये के हिसाब से 25500 राशि बांटी गयी. मुखिया बीबी मशरून निशा ने पोशाक व छात्रवृत्ति का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को एक पोशाक में आने से अमीर व गरीब का भेदभाव मिटता है.
उन्होंने छात्रों से कहा कि गुरु भगवान के समान होते हैं. इनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में सभी वार्डों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए चापानल गाड़ा गया है. उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत का विकास करना है. इस मौके पर मुखिया शेख अमरुद्दीन, वार्ड सदस्य किरण देवी, सुनीता देवी, प्रधानाध्यापक ललन पासवान, अनिल यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




