गायत्री परिवार की नशामुक्ति रैली आज

Published at :22 Mar 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
गायत्री परिवार की नशामुक्ति रैली आज

विशुनपुरा (गढ़वा) : गायत्री परिवार महिला मंडल व युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को नशामुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली जायेगी. इस रैली में स्थानीय देहान ग्रुप के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे. इसकी जानकारी देते हुए युवा मंडल समन्वयक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के अवसर पर […]

विज्ञापन
विशुनपुरा (गढ़वा) : गायत्री परिवार महिला मंडल व युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को नशामुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली जायेगी. इस रैली में स्थानीय देहान ग्रुप के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे.
इसकी जानकारी देते हुए युवा मंडल समन्वयक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के अवसर पर अधिकांश लोग विभिन्न तरह की नशा करना अपनी परंपरा मानते हैं. यही नशा को वे आगे अपने दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं.
इसको ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर एक नशामुक्ति रैली निकाली जा रही है. रैली स्थानीय अपर बाजार से निकलकर विष्णु मंदिर होते हुए प्रखंड कार्यालय तक जायेगी, जहां से पुन: वापस होकर अपर बाजार में समाप्त होगी. युवा समन्वयक ने विशुनपुरा के सभी जागरूक लोगों को इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola