चैनपुर में मोबाइल टावर के नाम पर ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय राम ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये ठगने का अारोप लगाया है. उसने गढ़वा थाना में मामला दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. इसमें उसने कहा है कि बुधवार को एक व्यक्ति उसके घर मोटरसाइकिल से पहुंचा और कहा कि उसकी […]
विज्ञापन
गढ़वा. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय राम ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये ठगने का अारोप लगाया है. उसने गढ़वा थाना में मामला दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. इसमें उसने कहा है कि बुधवार को एक व्यक्ति उसके घर मोटरसाइकिल से पहुंचा और कहा कि उसकी जमीन में मोबाइल टॉवर लगाया जा सकता है.
साथ ही उक्त व्यक्ति ने मोबाइल टावर में नौकरी देने एवं खेत के मुआवजे के रूप में छह लाख रुपये देने की बात कही. इसके लिए उन्हें गढ़वा अधिकारी के पास चलना होगा. इसके बाद उसने पांच हजार रुपये, आधार कार्ड की छायाप्रति व मतदाता पहचान पत्र लिया और गायब हो गया. इसके बाद वह फोन लगाने के बाद रिसीव नहीं कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




