गांधी के हत्यारों से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

Published at :24 Feb 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी के हत्यारों से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

धुरकी(गढ़वा) : युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी भइया हरीश पवार ने मंगलवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. स्थानीय हाजी नइमुलहक डिग्री कॉलेज में आयोजित इस बैठक में श्री पवार ने युवा कांग्रेस की गतिविधि व संगठन की स्थिति के विषय में जानकारी ली. इस मौके पर उन्होंने युवाओं को […]

विज्ञापन

धुरकी(गढ़वा) : युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी भइया हरीश पवार ने मंगलवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. स्थानीय हाजी नइमुलहक डिग्री कॉलेज में आयोजित इस बैठक में श्री पवार ने युवा कांग्रेस की गतिविधि व संगठन की स्थिति के विषय में जानकारी ली. इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया. इस अवसर उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को गांधी के हत्यारे से राष्ट्रभक्त का प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है.

गांधी के हत्यारे आज गांधीगिरी की बात करते हैं. इस मौके पर युवा कांग्रेस के बिट्टू पाठक ने कहा कि हमें जमीनी स्तर पर काम करना है तथा विपक्ष की भूमिका ईमानदारी के साथ निभानी है. उन्होंने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. गढ़वा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करनेवाली केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भवनाथपुर विस क्षेत्र के युवाध्यक्ष ओबैदुल्लाहक अंसारी ने किया. इस मौके पर राजेश चौरसिया,अंकुर पाठक, छोटू दुबे,जमाल अंसारी, बेलाल अहमद, बेलाल अहमद, अली अब्बास अंसारी, मुनी भुइयां, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola