मार्केट जाने का झंझट खत्म, NCERT Class 9 की किताबें अब Online, ऐसे करें डाउनलोड

Published by :Ravi Mallick
Published at :26 Apr 2026 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
NCERT Class 9 Books Online

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NCERT Class 9 Books Online: कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब NCERT की नई और अपडेटेड किताबों की सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है. छात्र अब घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट से अपनी जरूरत की किताबें डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पढ़ाई पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

विज्ञापन

NCERT Class 9 Books Online: एनसीईआरटी ने Class 9 के लिए कई नई किताबें जारी की हैं, जिन्हें छात्र मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कभी भी पढ़ सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी किताबें ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध हैं, इसलिए छात्रों को सही और अपडेटेड स्टडी मटेरियल मिलेगा.

नई किताबों में कई नए नाम

इस बार NCERT ने कक्षा 9 के लिए कुछ नई किताबें भी जोड़ी हैं. इनमें संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, उर्दू और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषय शामिल हैं. हिंदी के लिए गंगा, उर्दू के लिए जमुना और फिजिकल एजुकेशन के लिए खेल प्रवीण नाम की किताबें भी जोड़ी गई हैं.

नई किताबों के नाम भी काफी अलग और रोचक हैं. संस्कृत के लिए शारदा, अंग्रेजी के लिए कावेरी, गणित के लिए गणिता मंजरी और विज्ञान के लिए एक्सप्लोरेशन जैसी किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं.

NCERT ने दी जानकारी

ऐसे डाउनलोड करें NCERT Class 9 की किताबें

NCERT की किताबें डाउनलोड करना बहुत आसान है. छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी पसंद की किताब डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के Textbook सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपनी कक्षा यानी Class 9 चुनें.
  • विषय और भाषा का चयन करें.
  • अपनी जरूरत की किताब पर क्लिक करें.
  • PDF फाइल खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड या ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है.

अगर किसी छात्र को किताब डाउनलोड करने में परेशानी आती है या किसी तरह की जानकारी चाहिए, तो NCERT ने इसके लिए IVRS नंबर भी जारी किया है. छात्र 8800440559 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी समस्या या सवाल कमेंट के जरिए भी साझा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola