गुमला: मजदूरी कर प्रेमिका को बनाया नर्स, ‘धोखा’ मिला तो प्रेमी ने महुआ के पेड़ से लटककर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल में सेव आत्महत्या करने वाले युवक की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gumla Suicide Case: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार और धोखे ने एक युवक की बलि ले ली. करंजटोली निवासी अनुप किंडो ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि अनुप ने गोवा में मजदूरी कर अपनी प्रेमिका को नर्सिंग की पढ़ाई कराई थी, लेकिन युवती ने बाद में उससे दूरी बना ली. इस विवाद को अनुप सहन नहीं कर सका और उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पढ़ें इस दर्दनाक कहानी की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Gumla Suicide Case, गुमला (दुर्जय पासवान की रिपोेर्ट): प्यार, सोहरत और अंत में मिले धोखे ने एक युवक की जान ले ली. मामला गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के झिकिरिमा पंचायत अंतर्गत बनईडेगा करंजटोली गांव का है. यहां रविवार की सुबह 26 वर्षीय युवक अनुप किंडो ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपने ही घर के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

गोवा में मजदूरी कर प्रेमिका के सपनों को दिए पंख

पुलिस जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनुप किंडो का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती के साथ काफी समय से चल रहा था. अनुप अपनी प्रेमिका को बहुत चाहता था और उसके करियर के लिए खुद गोवा जाकर मजदूरी करने लगा. वह अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा युवती को भेजता था, ताकि वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सके. अनुप के सहयोग से युवती ने अपनी पढ़ाई तो पूरी कर ली, लेकिन सफलता मिलते ही उसने अनुप से दूरी बनानी शुरू कर दी.

Also Read: गुमला में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से लौट रही सवारी गाड़ी पलटी, 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर

तीन माह से चल रहा था विवाद

एएसआई प्रमोद कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था. अनुप उसे मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती के व्यवहार में आए बदलाव ने उसे गहरे तनाव में डाल दिया था. शनिवार की रात भी विवाद हुआ था, जिसे वह सहन नहीं कर सका और रविवार की सुबह उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना के एएसआई प्रमोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह और विवाद के कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: हजारीबाग: मासूमों की मौत ने झकझोरा, दनुआ घाटी के खूनी मोड़ों पर होगा तकनीकी सुधार, गति सीमा तोड़ी तो जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola