सिवरेज ड्रेनेज बनाया जायेगा

Updated at :09 Dec 2013 7:08 AM
विज्ञापन
सिवरेज ड्रेनेज बनाया जायेगा

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, 45 करोड़ की लागत से गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे बसर करनेवाले 5000 लोगों के लिए राजीव गांधी आवास योजना की स्वीकृति मिली है. पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने बताया कि नगर विकास की बैठक में […]

विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, 45 करोड़ की लागत से

गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे बसर करनेवाले 5000 लोगों के लिए राजीव गांधी आवास योजना की स्वीकृति मिली है. पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने बताया कि नगर विकास की बैठक में उनके द्वारा किये गये कई मांगों के आलोक में गढ़वा को कई उपहार मिले हैं.

इनमें डंपिंग यार्ड के लिए 15 करोड़ रुपये, शहीद नीलांबर नगर भवन के नवीनीकरण के लिए एक करोड़, नगर पंचायत कार्यालय के समीप मार्केट कांपलेक्स के लिए एक करोड़ रुपये तथा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 20 वाडरें में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति नगर विकास विभाग से मिली है. उपरोक्त योजनाओं का डीपीआर तत्काल विभाग द्वारा मांगा गया है.

डीपीआर बनाने के लिए 20 लाख रुपये भी गढ़वा नगर पंचायत को उपलब्ध हो गये हैं. साथ ही 45 करोड़ रुपये की लागत से सिवरेज ड्रेनेज के कार्य के लिए भी स्वीकृति मिली है. श्रीमती केसरी ने कहा कि डंपिग यार्ड के लिए जिला प्रशासन भूमि उपलब्ध नहीं कराती है, तो आवश्यक जमीन नगर पंचायत खरीदेगी.

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की योजनाएं शीघ्र ही गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में धरातल पर उतारी जायेंगी. इसके अलावा उन्होंने बाइपास सड़क निर्माण, चिनिया रोड में दोनों तरफ नाली का निर्माण, मथुरा बांध का सुंदरीकरण, नगर पंचायत कार्यालय का भवन निर्माण, रामलला मंदिर के निकट पार्क का निर्माण आदि की मांग भी उन्होंने नगर विकास विभाग से की है.

विभाग द्वारा उक्त योजनाओं की भी स्वीकृति का आश्वासन दिया गया है. मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जायेगी. बड़ी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर विकास की बैठक में उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola