55वें दिन भी Dhurandhar 2 का तूफान जारी, अभी तक नहीं देखी है, तो पटना-रांची के इन सिनेमाघरों में करें बिंज

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 59
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज है. फैंस रिलीज के 55 दिनों बाद भी मूवी देखने के लिए थियेटर्स में पहुंच रहे हैं. अगर आपने अब तक एक्शन ड्रामा को एंजॉय नहीं किया है, तो रांची और पटना में यहां बिंज करें.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. थिएटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और अब यह 1800 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है. अगर आप पटना और रांची के रहने वाले हैं और अभी तक इस मूवी को एंजॉय नहीं किया, तो आज आपको बताते हैं कहां देख सकते हैं एक्शन फिल्म.
पटना में इन सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं धुरंधर 2
पटना की बात करें तो यहां रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज है. आप आईनॉक्स (सिटी सेंटर मॉल) (अशोक), मोना 70 एमएम, सिनेपोलिस (ग्रेवेटी मॉल), एएसआर सिनेमा (आरपीएस मोड़) और सुशील प्लाजा (फुलवारी) में इसे देख सकते हैं. इन हॉल में कई शोज मौजूद है.
रांची में इन हॉल में एंजॉय करें धुरंधर 2
रांची की बात करें तो आप पीजेपी-मॉल ऑफ रांची, फन सिनेमाज (Springcity) और आईलेक्स में इसे देख सकते हैं. मूवी के कुछ खास शोज ही बचे हैं. जिसमें 1 बजे, 6 बजे और 4 बजे के शोज शामिल है.
धुरंधर 2 ने की कितनी कमाई
धुरंधर 2: द रिवेंज ने 55वें दिन 738 शो में 0.40 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1,368.98 करोड़ पर पहुंच गया. विदेशों में भी फिल्म ने 55वें दिन 0.04 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी कमाई 426.62 करोड़ हो गया है. टोटल कलेक्शन 1,795.60 करोड़ पर पहुंच गया. अगर भाषा के हिसाब से भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 1074.71 करोड़ रुपये कमाए हैं.
यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










