कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ

Published by :Anushka Singh
Updated at :13 May 2026 10:59 AM
विज्ञापन
Munawar Faruqui Reveals Daughter Name

मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन अपनी छोटी बेटी के साथ, फोटो - इंस्टाग्राम

Munawar Faruqui Reveals Daughter Name: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन ने अपनी नन्हीं परी के नाम का खुलासा कर दिया है. उन्होंने अपनी बेटी को एक बहुत ही प्यारा और पाक नाम दिया है, जिसका अर्थ नेकी और अच्छाई से जुड़ा है.

विज्ञापन

Munawar Faruqui Reveals Daughter Name: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर और बिग बॉस कंटेस्टेंट फारूकी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जी रहे हैं. हाल ही में मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला के घर एक छोटी सी बेटी का जन्म हुआ है. मंगलवार को मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की और अपनी लाडली के नाम से पर्दा उठाया. फैंस काफी समय से यह जानने के लिए उत्सुक थे कि इस जोड़े ने अपनी नन्हीं परी का क्या नाम रखा है.

आखिर क्या है बेटी का नाम?

मुनव्वर और महजबीन ने अपनी बेटी का नाम ‘बरिराह’ रखा है. उन्होंने बताया कि 1 मई 2026 को उनके घर इस नन्हीं परी का आगमन हुआ. मुनव्वर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और बताया कि बेटी का आना उनके लिए किसी प्यारे तोहफे से कम नहीं है. इस जोड़े ने अपनी बेटी का पूरा नाम ‘बरिराह मुनव्वर फारूकी’ रखा है.

बेटी के नाम का खास मतलब

मुनव्वर ने खुद अपनी पोस्ट में इस नाम का बहुत सुंदर मतलब समझाया है. उन्होंने लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह, 1 मई 2026 को हमें बेटी के तौर पर एक प्यारा तोहफा मिला. हमने उसका नाम बरिराह मुनव्वर फारूकी रखा है. यह नाम पवित्रता, सदाचार और नेकी का प्रतीक है. अल्लाह हमारी बेटी को मजबूत ईमान से नवाजे और उसकी जिंदगी को बेशुमार बरकत और रहमत से भर दे. आमीन’  

पूरा हुआ मुनव्वर का परिवार

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला दोनों की यह दूसरी शादी है. मुनव्वर का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और उनकी पहली शादी से एक बेटा है, जिनका नाम मिकाइल है. जो उनके साथ ही रहता है. वहीं महजबीन की भी पहले शादी हो चुकी थी और उनकी पहली शादी से एक बेटी है. अब घर में छोटी बेटी के आने से मुनव्वर का परिवार पूरा हो गया है. सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और फिल्म जगत के लोग इस खुशखबरी पर उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जादू, पीच गाउन में जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola