चतरा: बिना एनओसी के कोयला ढुलाई पर वन विभाग ने सड़क काटकर रोक लगाई

Updated:
विज्ञापन
chatra news

कटा सड़क

Chatra News: वन विभाग के जमीन पर बिना एनओसी के हो रही कोयला ढुलाई पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए मासीलौंग और सराढू में जेसीबी से सड़क काट दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

टंडवा से दीनबंधू/ वरुण सिंह की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में वन विभाग के जमीन पर बिना एनओसी के ट्रांसपोर्टिग कर रही कंपनियों के खिलाफ वन विभाग ने ठोस करवाई की है. बताया गया कि मगध से एनटीपीसी पावर प्लांट समेत अन्य जगहों पर वन क्षेत्र में सड़क बनाकर ट्रांसपोर्टिंग की जाती है, जिसे वन विभाग ने चार जगहों पर जेसीबी चला कर सड़क काट दिया, जिससे कोयले की डिस्पैच बाधित हो गया. 

डीएफओ के निर्देश पर करवाई 

मंगलवार को डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मासीलौंग और सराढू में जेसीबी से सड़क में ट्रेंच खोद दिया. मगध कोल परियोजना से एनटीपीसी के पावर प्लांट में उक्त रोड से फौरेस्ट लैंड से पिछले कुछ वर्षों से कोयले की ढुलाई हो रही थी. इसकी सूचना पर डीएफओ ने उक्त कदम उठाया. 

ट्रांसपोर्टिग कंपनियो के बीच मचा हड़कंप

रेजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने बताया कि बगैर एनओसी के फौरेस्ट लैंड से कोयले का डिस्पैच हो रहा था. इधर वन विभाग का बुलडोजर चलने से सीसीएल समेत ट्रांसपोर्टिग कंपनियो के बीच हड़कंप मच गया है. सड़क बाधित होने से मगध से चतरा जिले का रास्ते से डिस्पेच पूरी तरह बाधित हो गया. कार्रवाई में वन रक्षी कार्तिक उरांव, सुनील उरांव, शत्रुघ्न चौबे, सतनारायण दास, मुकेश और निर्मल मुंडा शामिल थे.

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

यह भी पढ़ें: गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola