एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

सड़क पर विलाप करते परिजन

Begusarai News : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को उड़ाया, एक की मौत दूसरा....

विज्ञापन

Begusarai News (विपिन कुमार मिश्र) : लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर रमजानपुर के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई.जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया.मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के इनियार गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में की गई है.वह बृजकिशोर सिंह के पुत्र थे तथा बरौनी रिफाइनरी में एक कंपनी में ठेका मजदूर के तौर पर कार्यरत थे.

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आए

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर जा रहे दोनों युवक को एक तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही गुड्डू कुमार की मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे.

एनएच-31 जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया.सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.जिससे भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.वही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.साथ ही लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.परिजन प्रशासन से उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read : कल पैतृक गांव पहुंचेंगे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन