कल पैतृक गांव पहुंचेंगे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, प्रशासन सतर्क
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 13 May 2026 11:33 AM
कल्याण बीघा
Bihar Sharif News : नीतीश कुमार कल पहुंचेंगे कल्याण बीघा, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पहला दौरा, प्रशासन अलर्ट
Nitish Kumar (कंचन कुमार) : नीतीश कुमार का 14 मई 2026 को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला गृह जिला नालंदा तथा पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा है. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा समीक्षा के बाद कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को टेम्परेरी रेड ज़ोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है.
ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स सब बंद!
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित सभी प्रकार के नॉन-कन्वेंशनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है. जिला प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 को निर्देश दिया है कि वे आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं.
सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहला गृह जिला दौरा
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा जांच अभियान भी चलाया जाएगा. राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा और पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचेंगे.
Also Read : पंचदेवरी के जमुनहां बाजार में सड़क पर अतिक्रमण, डीएम तक पहुंचा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










