कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा विरोध किया

मेराल (गढ़वा) : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर मेराल प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में पदस्थापित अनुसचिवीय कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर सरकार का विरोध किया. सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के सरकार द्वारा नहीं पूरा किये जाने के विरोध में बुधवार को काला बिल्ला लगा […]
मेराल (गढ़वा) : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर मेराल प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में पदस्थापित अनुसचिवीय कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर सरकार का विरोध किया. सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के सरकार द्वारा नहीं पूरा किये जाने के विरोध में बुधवार को काला बिल्ला लगा कर कार्यालय में काम किया.
उनकी मांगों में वेतन विसंगति दूर करने सहित 18 मांगें शामिल हैं. काला बिल्ला लगानेवाले कर्मचारियों में गोपीचंद प्रसाद, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, कुमुंदकांत झा, आलोक कुमार सिंह, रविरंजन आदि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










