पॉकेटमार पकड़ाया

नगरऊंटारी : स्थानीय स्टेट बैंक में मंगलवार को बैंक के ग्राहकों ने देवकुमार सोनी नामक पॉकेटमार को रंगे हाथ दबोच कर बैंक के क्षेत्र प्रबंधक सुभाष मिश्र को सौंप दिया. पॉकेटमार लाइन में लग कर रोहित कुमार के बैग में रखा हुआ एक लाख अस्सी हजार रुपये उड़ाने के चक्कर में था. पॉकेटमार ने बैग […]
नगरऊंटारी : स्थानीय स्टेट बैंक में मंगलवार को बैंक के ग्राहकों ने देवकुमार सोनी नामक पॉकेटमार को रंगे हाथ दबोच कर बैंक के क्षेत्र प्रबंधक सुभाष मिश्र को सौंप दिया. पॉकेटमार लाइन में लग कर रोहित कुमार के बैग में रखा हुआ एक लाख अस्सी हजार रुपये उड़ाने के चक्कर में था.
पॉकेटमार ने बैग को फाड़ कर 10 हजार रुपये गायब कर दिया था. गायब रुपये में 5000 रुपये पॉकेटमार के पास से बरामद हो गया है. पॉकेटमार डालटनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीदगंज मुहल्ला का निवासी है. पॉकेटमार के पास रुपये बरामद होने के बाद क्षेत्र प्रबंधक ने पॉकेटमार को पुलिस को सौंप दिया. इसके पूर्व उक्त शाखा में शहाबुद्दीन अंसारी व कासिम मियां की पॉकेटमारी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










