2...बूथ कमेटी का गठन शीघ्र करें : रघुराज

2…बूथ कमेटी का गठन शीघ्र करें : रघुराजगढ़वा. संगठनात्मक चुनाव को लेकर नगरऊंटारी गढ़ में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठनात्मक चुनाव के लिये बूथ कमेटी के गठन को लेकर प्रभारियों की घोषणा 16 दिसंबर […]
2…बूथ कमेटी का गठन शीघ्र करें : रघुराजगढ़वा. संगठनात्मक चुनाव को लेकर नगरऊंटारी गढ़ में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठनात्मक चुनाव के लिये बूथ कमेटी के गठन को लेकर प्रभारियों की घोषणा 16 दिसंबर के बैठक में की जायेगी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन शीघ्र पूरा क रें, ताकि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके. साथ ही उन्होंने चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को पार्टी की वृहद् बैठक की जायेगी. जिसमें संगठनात्मक चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जायेंगे. बैठक में मुक्तेश्वर पांडेय, अजय प्रताप देव, मुकेश निरंजन सिन्हा, मथुरा पासवान, अरविंद पांडेय, विकास कुमार स्वदेशी, बुधनाथ प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.रिपोर्ट जितेंद्र सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




