मासिर धर्म एक स्वाभाविक प्रक्रिया, शर्म या संकोच न करें: डॉ अन्नपूर्णा

Updated:
विज्ञापन
मासिर धर्म एक स्वाभाविक प्रक्रिया, शर्म या संकोच न करें: डॉ अन्नपूर्णा

आरके पब्लिक स्कूल मे स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

आरके पब्लिक स्कूल मे स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित प्रतिनिधि, मझिआंव उचरी के आरके पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था में छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधित होने वाले बदलाव व स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल की डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता ने कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और किशोरावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बताया. डॉ गुप्ता ने छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग और उसे सुरक्षित तरीके से निपटाने के बारे में भी समझाया. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जो शर्म या संकोच का विषय नहीं है. उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे इस विषय पर बिना किसी हिचकिचाहट अपने माता-पिता और शिक्षकों से चर्चा करें. साथ ही, उन्होंने माताओं से भी अपील की कि वे इस संवेदनशील मामले में अपनी बेटियों का मार्गदर्शन और सहयोग करें. इस अवसर पर छात्राओं ने डॉ गुप्ता से कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया. डॉ अन्नपूर्णा ने छात्राओं को सलाह दी कि चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर वे बिना किसी झिझक डॉक्टर से मिलें. विद्यालय के प्रधानाचार्य केआर झा ने डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता को सम्मानित किया और छात्राओं के हित के लिए बहुमूल्य समय निकालने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष, प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता अलखनाथ पांडेय ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उनके स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola