बंगाल में ट्रैक्टर से गिरकर जिले के मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में ट्रैक्टर से गिरकर जिले के मजदूर की मौत

बंगाल में ट्रैक्टर से गिरकर जिले के मजदूर की मौत

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी मुन्ना राम (56 वर्ष) की पश्चिम बंगाल में एक ईंट लदे ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गयी. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, मुन्ना राम अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बंगाल स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. रविवार को वह ट्रैक्टर पर ईंट लादकर कहीं ले जा रहा था. इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिया उसके ऊपर चढ़ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ईंट भट्ठा मालिक ने एंबुलेंस के जरिए शव को मृतक के पैतृक गांव खजूरी (गढ़वा) भिजवा दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola