ग..किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया : अंजुमन कमेटी

ग..किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया : अंजुमन कमेटी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत टेढी हरैया के अंजुमन कमेटी के सदर हाजी जउवाद अहमद, सचिव हाजी जहरूद्दीन व खजांची क्यूम अंसारी ने संयुक्त विज्ञप्ति के जरिये इस बात का खंडन किया है कि उनके यहां से कमेटी द्वारा गढ़वा पूर्वी जिला परिषद उम्मीदवार […]
ग..किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया : अंजुमन कमेटी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत टेढी हरैया के अंजुमन कमेटी के सदर हाजी जउवाद अहमद, सचिव हाजी जहरूद्दीन व खजांची क्यूम अंसारी ने संयुक्त विज्ञप्ति के जरिये इस बात का खंडन किया है कि उनके यहां से कमेटी द्वारा गढ़वा पूर्वी जिला परिषद उम्मीदवार के लिए किसी प्रत्याशी का समर्थन की घोषणा की गयी है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचायत चुनाव में आम जनता अपने विवेक से जिसको योग्य समझेगी, उसे अपना मतदान करेगी. अंजुमन कमेटी के तीनों पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति में मतदाताओं से यह अपील भी की है कि वे सुयोग्य व कर्मठ प्रत्याशी को ही मतदान करें. अंजुमन कमेटी किसी खास प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की घोषणा नहीं करती है. विज्ञप्ति में नूर आलम, वसीर अंसारी, मो अयूब अंसारी, मो मंजूर अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, मो अशफाक, अतहर हुसैन, तैयब मियां, हसीब अंसारी, शरफूद्दीन अंसारी, कुतबुद्दीन अंसारी, मो नबीजान सिद्दिकी के भी हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




