अधिवक्ताओं ने सांसद को मांगपत्र सौंपा

अधिवक्ताओं ने सांसद को मांगपत्र सौंपाजिला अधिवक्ता संघ व दस्तावेज नवीस संघ भवन पहुंचकर सांसद ने ली जानकारी 16जीडब्ल्यूपीएच4-जिला अधिवक्ता संघ भवन में सांसद व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. पलामू सांसद वीडी राम ने सोमवार को अधिवक्ता संघ भवन व ताइद संघ भवन में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की व समस्याओं को सुना. जिला अधिवक्ता संघ […]
अधिवक्ताओं ने सांसद को मांगपत्र सौंपाजिला अधिवक्ता संघ व दस्तावेज नवीस संघ भवन पहुंचकर सांसद ने ली जानकारी 16जीडब्ल्यूपीएच4-जिला अधिवक्ता संघ भवन में सांसद व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. पलामू सांसद वीडी राम ने सोमवार को अधिवक्ता संघ भवन व ताइद संघ भवन में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की व समस्याओं को सुना. जिला अधिवक्ता संघ भवन में पहुंचने पर सांसद वीडी राम का जिला अधिवक्ता संघ की ओर से स्वागत किया गया. संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय व सचिव भृगुनाथ चौबे ने सांसद को माला पहना कर स्वागत किया. इस दौरान संघ की ओर से सांसद को एक मांगपत्र सौंपा गया. इसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से अधिवक्ता संघ का नया हॉल का निर्माण कराया गया था. लेकिन अभी तक वह अधूरा पड़ा हुआ है. मांगपत्र में संघ ने सांसद से भवन को पूरा कराने में सहयोग का आग्रह किया. साथ ही अधिवक्ताओं ने शहर में जाम से निजात के लिए बाईपास सड़क का व एनएच का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की. सांसद श्रीराम ने संघ को इस मुद्दे को गंभीरता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लागू रहने की वजह से वे इस समय घोषणा करने की स्थिति में नहीं है. लेकिन वे शीघ्र ही इस पर पहल करेंगे. सांसद के साथ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, अधिवक्ता उपेंद्र सिंह, सतीश कुमार मिश्र, नंदकिशोर सिंह, हरिनारायण धरदुबे, संजय सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, प्रेमचंद तिवारी, अशोक तिवारी, नवीन चंद सिंह, शशिमणि पांडेय सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे. सांसद अधिवक्ता संघ भवन के बाद ताईद संघ भवन में भी गये. वहां भी दस्तावेज नवीसों की ओर से उनका स्वागत करते हुए उनके समक्ष अपना मांगपत्र रखा. उन्होंने दस्तावेज नवीसों के अन्य मांगों पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










