व्यवसायी संघ ने सफाई अभियान चलाया

Published at :16 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी संघ ने सफाई अभियान चलाया

व्यवसायी संघ ने सफाई अभियान चलायाफोटो – सफाई अभियान में शामिल व्यवसायी संघ के सदस्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). आस्था का महापर्व छठ को लेकर व्यवसायी संघ के सदस्यों ने भवनाथपुर मोड़ से लेकर गोसाईंबाग तक सफाई अभियान चलाया. संघ के सदस्यों ने एनएच 75 प र झाड़ू लगा कर जमा कूड़े-कचरे को ट्रैक्टर द्वारा दूसरी जगह फेंकवाया. […]

विज्ञापन

व्यवसायी संघ ने सफाई अभियान चलायाफोटो – सफाई अभियान में शामिल व्यवसायी संघ के सदस्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). आस्था का महापर्व छठ को लेकर व्यवसायी संघ के सदस्यों ने भवनाथपुर मोड़ से लेकर गोसाईंबाग तक सफाई अभियान चलाया. संघ के सदस्यों ने एनएच 75 प र झाड़ू लगा कर जमा कूड़े-कचरे को ट्रैक्टर द्वारा दूसरी जगह फेंकवाया. व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि व्यवसायी संघ के सदस्य पूरी तत्परता के साथ इस अभियान में लगे. उन्होंने कहा कि छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए संघ द्वारा अन्य कार्य भी किया जा रहा है. इधर दुर्गा पूजा समिति द्वारा जंगीपुर मोड़ से लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभी विद्युत पोल पर विद्युत बल्ब लगवाया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ व्रतधारियों को रात्रि में किसी तरह की असुविधा आने-जाने में नहीं हो, इसके लिए बल्ब लगवाया गया है. साथ ही धूल से बचाव के लिए सड़क पर टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव कराया जा रहा है.सफाई अभियान में व्यवसायी संघ के सचिव रंजीत जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी राजीव कुमार, रूपेश कुमार पप्पु, शंभु सौदागर, अनूप कुमार निराला, राजू सोनी, रामजी कांस्यकार, चंद्र कुमार, कनिष्क कुमार, आनंद अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola