कुएं से होगी पानी की व्यवस्था

Published at :15 Nov 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से होगी पानी की व्यवस्था

कुएं से होगी पानी की व्यवस्था 15जीडब्लूपीएच18-टेढ़की छठघाट पर व्यवस्था करते क्लब के लोगरमना(गढ़वा). यंग स्टार ग्रुप द्वारा स्थानीय टेढ़की पुल छठघाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए सफाई की गयी. इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार व सचिव अमित सोनी ने बताया कि इस वर्ष नदी में पानी नहीं होने के कारण […]

विज्ञापन

कुएं से होगी पानी की व्यवस्था 15जीडब्लूपीएच18-टेढ़की छठघाट पर व्यवस्था करते क्लब के लोगरमना(गढ़वा). यंग स्टार ग्रुप द्वारा स्थानीय टेढ़की पुल छठघाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए सफाई की गयी. इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार व सचिव अमित सोनी ने बताया कि इस वर्ष नदी में पानी नहीं होने के कारण व्रतियों के लिए उनके द्वारा पानी की व्यवस्था की जा रही है. वे इसके लिए कुएं से पंप से घाट तक पानी की आपूर्ति करेंगे. इस अवसर पर ग्रुप द्वारा दूध व फल, अगरबत्ती का भी वितरण किया जायेगा. साथ ही छठ के रोज घाट पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है. इस अवसर पर रमना थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति, समिति के नीरज सिंह, रामजी गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय प्रसाद, मनोज सिंह, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola