ज्योतिषाचार्य पंडित कुलमणि मश्रि का निधन

Published at :04 Nov 2015 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित कुलमणि मश्रि का निधन

ज्योतिषाचार्य पंडित कुलमणि मिश्र का निधनगढ़वा. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सह गढ़वा शहर के बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित कुलमणि मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया. ज्योतिष के क्षेत्र में वे गढ़वा जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध थे. उनके निधन से गढ़वा जिला सहित दूर-दूर तक उनसे जुड़े लोग काफी मर्माहत हैं. दिवंगत […]

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित कुलमणि मिश्र का निधनगढ़वा. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सह गढ़वा शहर के बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित कुलमणि मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया. ज्योतिष के क्षेत्र में वे गढ़वा जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध थे. उनके निधन से गढ़वा जिला सहित दूर-दूर तक उनसे जुड़े लोग काफी मर्माहत हैं. दिवंगत कुलमणि मिश्र सरकारी शिक्षक से सेवानिवृत्त होने के बाद बिहारी मंदिर में पुजारी की भूमिका के अलावा लोगों को ज्योतिष की सेवा देते थे. वे कुंडली बनाने के साथ विभिन्न समस्याओं का निवारण करने में लोगों को मदद करते थे. इधर पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. अपराह्न 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली. उनके निधन की खबर जैसे ही शहर में फैली, उनका अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास पर तांता लग गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola