श्रीमद्भागवत में सभी समस्याओं का निराकरण : अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य

श्रीमद्भागवत में सभी समस्याओं का निराकरण : अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य लगमा देवीधाम परिसर में बह रही है भक्ति की बयार4जीडब्ल्यूपीएच4-कथा वाचन करते बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्यगढ़वा. गढ़वा प्रखंड के लगमा गांव में इस समय भक्ति ज्ञान की धारा बह रही है. सोमवार से लगमा देवीधाम परिसर में आयोजित ज्ञान यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से आसपास […]
श्रीमद्भागवत में सभी समस्याओं का निराकरण : अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य लगमा देवीधाम परिसर में बह रही है भक्ति की बयार4जीडब्ल्यूपीएच4-कथा वाचन करते बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्यगढ़वा. गढ़वा प्रखंड के लगमा गांव में इस समय भक्ति ज्ञान की धारा बह रही है. सोमवार से लगमा देवीधाम परिसर में आयोजित ज्ञान यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. यज्ञ एवं कथा का आयोजन बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य के निर्देशन में किया गया है. यज्ञ कराने के लिये नैमिसारण्य एवं वाराणसी से विद्वानों की टोली यहां पहुंची हुई है. जबकि अयोध्यावासी बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य स्वयं भागवत कथा सुना रहे हैं. इस अवसर पर ललित कला मंच द्वारा प्रस्तुत की जा रही विभिन्न झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंगलवार की शाम भागवत कथा सुनाते हुये श्री प्रपन्नाचार्य ने कहा कि वेदव्यासजी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की रचना करने के प्रसंगों का उल्लेख किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण अथवा ऐसे कथाओं में भक्त तबतक नहीं आते, जबतक ईश्वर की उनके उपर अनुकंपा नहीं होती. उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन का उद्धार हो जाता है. उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही भोगवादी पाश्चात्य संस्कृति से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कथाओं के आयोजन आवश्यक हैं. श्रीमद्भागवत में सभी समस्याओं का समाधान बताया गया है. कार्यक्रम का संचालन द्वारिका पांडेय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










