आज होगा प्रपत्र पांच का प्रकाशन

आज होगा प्रपत्र पांच का प्रकाशन मझिअांव(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के तृतीय चरण में मझिअांव प्रखंड में गुरुवार को प्रपत्र पांच का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके साथ ही यहां नामांकन प्रपत्र बेचने व नामांकन पत्र दाखिल करने की कार्रवाई शुरू हो जायेगी. तीसरे चरण के इस चुनाव में 12 नवंबर तक नामांकन प्रपत्र […]
आज होगा प्रपत्र पांच का प्रकाशन मझिअांव(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के तृतीय चरण में मझिअांव प्रखंड में गुरुवार को प्रपत्र पांच का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके साथ ही यहां नामांकन प्रपत्र बेचने व नामांकन पत्र दाखिल करने की कार्रवाई शुरू हो जायेगी. तीसरे चरण के इस चुनाव में 12 नवंबर तक नामांकन प्रपत्र दाखिल किया जायेगा. इधर मतदान को लेकर भी तैयारी की जा रही है. प्रखंड में नौ कलस्टर व 18 सेक्टर बनाये गये हैं. नाम निर्देशन शुल्क वार्ड सदस्य के लिए 100 रुपया तथा मुखिया पद के लिये 250 रुपया व अजा, अजजा, अपिव व महिला की स्थिति में वार्ड सदस्य को 50 रुपये तथा मुखिया के लिए 125 रुपया निर्धारित है.मझिआंव प्रखंड के मतदान केंद्रों की स्थिति कुल मतदाता-32699पुरुष मतदाता-17908महिला मतदाता-14791मतदान केंद्र-104सामान्य मतदान केंद्र-तीनसंवेदनशील मतदात केंद्र-69अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र-32
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










