सुमन मेहता को भाजपा देगी समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : बरडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसमें बरडीहा से जिप प्रत्याशी सुमन देवी को सर्वसम्मति से समर्थन देने की घोषणा की गयी. इसके अलावा तीन प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया है कि सतीश यादव द्वारा अन्य प्रत्याशी के समर्थन देने की बात उनका […]
विज्ञापन
गढ़वा : बरडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसमें बरडीहा से जिप प्रत्याशी सुमन देवी को सर्वसम्मति से समर्थन देने की घोषणा की गयी. इसके अलावा तीन प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया है कि सतीश यादव द्वारा अन्य प्रत्याशी के समर्थन देने की बात उनका व्यक्तिगत घोषणा है. इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन देवी को समर्थन दिया जायेगा. इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष से मांग किया गया कि सतीश यादव द्वारा पार्टी की ओर से बिना विचार-विमर्श के अन्य प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा के मामले में उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये, क्योंकि बिना पार्टी के बैठक के ही सतीश यादव ने अन्य प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की थी, जिससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.
बैठक में मंडल महामंत्री योगेंद्र उरांव, किसान मोरचा के मंडल अध्यक्ष शंकर मेहता, अनुसूचित जाति मोरचा के मंडल अध्यक्ष अजय रजवार, अजजा मोरचा मंडल अध्यक्ष कमलेश उरांव, अल्पसंख्यक मोरचा के मंडल अध्यक्ष अफरोज खां एवं महिला मोरचा की मंडल अध्यक्ष मानमति देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










