ग..ओके...द्वितीय चरण में 450 नामांकन पत्र दाखिल

Published at :02 Nov 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
ग..ओके...द्वितीय चरण में 450 नामांकन पत्र दाखिल

ग..अोके…द्वितीय चरण में 450 नामांकन पत्र दाखिल 2जीडब्ल्यूपीएच15-जिप सदस्य के लिए नामांकन करने पहुंचा छोटे शर्मा प्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के लिए सोमवार को मात्र दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें के तार से निशांक मिश्रम उर्फ छोटे शर्मा तथा सगमा से सुरेश प्रजापति के नाम शामिल […]

विज्ञापन

ग..अोके…द्वितीय चरण में 450 नामांकन पत्र दाखिल 2जीडब्ल्यूपीएच15-जिप सदस्य के लिए नामांकन करने पहुंचा छोटे शर्मा प्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के लिए सोमवार को मात्र दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें के तार से निशांक मिश्रम उर्फ छोटे शर्मा तथा सगमा से सुरेश प्रजापति के नाम शामिल हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है. विदित हो कि पांच नवंबर तक द्वितीय चरण का नामांकन किया जायेगा. इसके अलावा पूरे जिले में 450 नामांकन प्रपत्र दाखिल किये गये हैं. इनमें धुरकी प्रखंड में मुखिया के लिए 33, वार्ड के लिए 30, भवनाथपुर में मुखिया के लिए 21, वार्ड के लिए 104, खरौंधी में मुखिया के लिए 22 व वार्ड के लिए 47, नगरऊंटारी में मुखिया के 14, वार्ड के 76 नामांकन दाखिल किये गये.केतार में 95 नामांकन हुए दूसरे चरण के चुनाव में केतार प्रखंड में कुल 95 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं. इनमें मुखिया के 21 तथा वार्ड पार्षद के 74 शामिल हैं. मुखिया पद के लिए केतार पंचायत से सुनीता देवी, इंदु देवी, रूबी देवी, रेखा देवी, परसोडीह से ज्वाला राम, कलेंद्र राम, परमेश्वर राम, बलिगढ़ से नवनीत सिंह,काशीनाथ बैठा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, विनोद प्रसाद गुप्ता, मुकुं दपुर पंचायत से उर्मिला देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, पाचाडुमर से मधु देवी, जौतरी देवी, सुनैना देवी तथा लोहरगाड़ा पंचायत से राजीव साह, जुगेश्वर राम, मिथिलेश तिवारी, महेंद्र मेहता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola