मेरिट लिस्ट से बाहर होंगे अभ्यर्थी

Published at :30 Oct 2015 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट से बाहर होंगे अभ्यर्थी

मेरिट लिस्ट से बाहर होंगे अभ्यर्थी फ्लैग : सभी जिले चयनित अभ्यर्थियों के नाम का करेंगे मिलानएक जिले में सलेक्ट हो चुके अभ्यर्थी का अब कहीं और जारी नहीं होगा नाम शिक्षा सचिव ने उपायुक्त के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग, दिये निर्देश चयनित हाे चुके अभ्यर्थी ही अलग-अलग जिलों में आ रहे थे मेरिट लिस्ट […]

विज्ञापन

मेरिट लिस्ट से बाहर होंगे अभ्यर्थी फ्लैग : सभी जिले चयनित अभ्यर्थियों के नाम का करेंगे मिलानएक जिले में सलेक्ट हो चुके अभ्यर्थी का अब कहीं और जारी नहीं होगा नाम शिक्षा सचिव ने उपायुक्त के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग, दिये निर्देश चयनित हाे चुके अभ्यर्थी ही अलग-अलग जिलों में आ रहे थे मेरिट लिस्ट में संवाददाता, रांची शिक्षक नियुक्ति के चार चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों का नाम अब अगले चरण की काउंसलिंग के मेरिट लिस्ट में नहीं आयेगा़ ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन पूर्व के काउंसलिंग में हो चुका है, उनका चयन अब आगे की काउंसलिंग के लिए नहीं किया जायेगा़ शिक्षक नियुक्ति में कई अभ्यार्थियों ने एक से अधिक जिलों में आवेदन जमा किया है, जिस कारण उनका चयन एक से अधिक जिलों में हुआ़ एक जिले में चयनित होने के बाद भी उनका नाम अन्य जिलों की मेरिट लिस्ट में आ रहा था़ इस कारण तीन चरण की काउंसलिंग के बाद अधिकांश जिलों में अभ्यर्थी नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उनका चयन पहले हो चुका है़ शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने सभी जिलों के उपायुक्त को इस अाशय का निर्देश दिया है़ शिक्षा सचिव ने शुक्रवार को उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की़ उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि सभी जिला 31 अक्तूबर तक चौथे चरण की काउंसलिंग पूरा करें. इसके बाद दो नवंबर तक सभी जिला अब तक काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी का नाम पूरे डाटा बेस के साथ वेबसाइट पर जारी करें. सभी जिला एक दूसरे की लिस्ट से चयनित अभ्यर्थी के नाम का मिलान करेंगे़ नाम मिलान के बाद वैसे अभ्यर्थी जिनका चयन किसी न किसी जिला में हो गया है, उनका नाम पांचवें चरण की मेरिट लिस्ट से बाहर करें. पांचवें चरण की काउंसलिंग के लिए वैसे अभ्यर्थियों का नाम जारी किया जायेगा, जिनका चयन अब तक किसी जिला में नहीं हुआ है़ इसके बाद नौ नवंबर को पांचवें चरण की काउंसलिंग की जायेगी़ काउंसलिंग में नहीं आ रहे थे अभ्यर्थी राज्य में कक्षा एक, पांच व छह से आठ में लगभग 16 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है़ तीन चरण की काउंसलिंग के बाद लगभग छह हजार अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए़ इसके बाद शिक्षा विभाग ने दो और चरण की काउंसलिंग का निर्णय लिया, पर काउंसलिंग में अभ्यर्थी नहीं आ रहे थे़ इस कारण विभाग ने वैसे अभ्यर्थी जिनका चयन पूर्व में किसी जिला में हो गया है, उनका नाम मेरिट लिस्ट से बाहर करने का निर्णय लिया़ दस काे होगी स्थापना समिति की बैठक पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद आगे काउंसलिंग नहीं होगी़ दस नवंबर को जिला स्थापना समिति की बैठक होगी़ इसके बाद नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों का नाम जारी किया जायेगा़ शिक्षक नियुक्ति पत्र का वितरण 15 नवंबर को किया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola