मतदाता सूची लेेने के लिए भीड़ लगी रही

मतदाता सूची लेेने के लिए भीड़ लगी रहीनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के संभावित उम्मीदवारों द्वारा मतदाता सूची लेने के लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय में दिनभर भीड़ लगी रही. संभावित उम्मीदवारों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग […]
मतदाता सूची लेेने के लिए भीड़ लगी रहीनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के संभावित उम्मीदवारों द्वारा मतदाता सूची लेने के लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय में दिनभर भीड़ लगी रही. संभावित उम्मीदवारों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग काउंटर बनाया गया है. उम्मीदवारों को एक रुपये प्रति पेज की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है. कुबाखुर्द पंचायत के लिए 127 रुपये, विलासपुर पंचायत के लिए 113 रुपये, हलिवंता कला के लिए 161 रुपये, पिपरडीह के लिए 133 रुपये, चितविश्राम के लिए 160 रुपये, नरही पंचायत के लिए 133 रुपये, कुशंडड के लिए 140 रुपये, हुलहुला खुर्द पंचायत के लिए 134 रुपये, गरबांध पंचायत के लिए 124 रुपये, भोजपुर पंचायत के लिए 114 रुपये, कधवन पंचायत के लिए 85 रुपये तथा कोलझिंकी पंचायत के लिए 99 रुपये में मतदाता सूची उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला परिषद सदस्य के लिए नगरऊंटारी प्रखंड का मतदाता सूची 1523 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










