..खाद्य सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया

Published at :28 Oct 2015 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
..खाद्य सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया

..खाद्य सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया 28जीडब्ल्यूपीएच2- जागरूकता नाटक की प्रस्तुति करती नाटक मंडली28जीडब्ल्यूपीएच18- झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्तगढ़वा . खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को उपभोक्ता जागरूकता रथ रवाना किया गया. उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने समाहरणालय परिसर से चार चागरूकता रथ को हरी झंडी […]

विज्ञापन

..खाद्य सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया 28जीडब्ल्यूपीएच2- जागरूकता नाटक की प्रस्तुति करती नाटक मंडली28जीडब्ल्यूपीएच18- झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्तगढ़वा . खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को उपभोक्ता जागरूकता रथ रवाना किया गया. उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने समाहरणालय परिसर से चार चागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मिलनेवाले अनाज का वितरण जरूरतमंदों के बीच शुरू कर दिया गया है, लेकिन लोग इस अधिनियम के बारे में जानें और अपना अधिकार प्राप्त करें. इसलिए रथ को पूरे जिले में घुमाया जा रहा है. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे ने कहा कि जागरूकता रथ में शामिल नाटक मंडली की टीम लोगों को नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से इस अधिनियम से अवगत करायेगी. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में 86 प्रतिशत आबादी को इससे आच्छादित कर दिया गया है. डीलरों को अधिनियम के तहत वितरित किये जानेवाले खाद्यान्न उपलब्ध करा दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि चार दिनों तक रथ पूरे जिले में घूमेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता संजय कुमार भी उपस्थित थे. मौके पर समाहरणालय परिसर में जागरूकता नाटक की भी प्रस्तुति की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola