सूची में नाम नहीं रहने पर लाभुकों का हंगामा

Published at :28 Oct 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
सूची में नाम नहीं रहने पर लाभुकों का हंगामा

सूची में नाम नहीं रहने पर लाभुकों का हंगामाडीलर के घर पर हंगामा किया, राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा28जीडब्ल्यूपीएच12-डीलर के घर पर बैठे लाभुक भवनाथपुर (गढ़वा). राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रखंड के ढिकुलिया गांव के लाभुकों को अंत्योदय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. संबंधित डीलर की वितरण सूची में नाम नहीं […]

विज्ञापन

सूची में नाम नहीं रहने पर लाभुकों का हंगामाडीलर के घर पर हंगामा किया, राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा28जीडब्ल्यूपीएच12-डीलर के घर पर बैठे लाभुक भवनाथपुर (गढ़वा). राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रखंड के ढिकुलिया गांव के लाभुकों को अंत्योदय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. संबंधित डीलर की वितरण सूची में नाम नहीं होने से लाभुकों में काफी रोष है. मंगलवार को सैकड़ों लाभुकों ने डीलर के घर पहुंचकर हंगामा किया. इसके बाद बीडीओ के कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. लाभुक झरी बैठा, जयराम बैठा, रामअवतार सिंह, राजकुमार, रितेश सिंह, सुनील डोम, लखन भुइयां, सुशीला देवी, चमेली कुंवर ने बताया कि उन्हें वर्षों से अंत्योदय योजना का लाभ मिल रहा था. लेकिन इस बार राशन लेने गये, तो डीलर ने बताया कि सूची में उनलोगों का नाम नहीं है. लाभुकों का आरोप है डीलर द्वारा फरजी सूची बनाकर राशन की कालाबाजारी कर दी गयी है. उक्त लोगों ने कहा कि उन्होंने नेट से सूची निकलवायी है, जिसमें उनसभी का नाम दर्ज है. डीलर मनमानी कर रहा है. इस संबंध में डीलर जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो सूची मिली है, उसमें उनलोगों का नाम नहीं है. दूसरी सूची उन्हें मिलनेवाली है. उसमें उनका नाम होगा, तो राशन जरूर दिया जायेगा. राशन की कालाबाजारी का आरोप बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola