गढ़वा में पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी(गढ़वा) : तीन बाइक से आये नाै अपराधियाें ने मंगलवार की दाेपहर भारत पेट्रोलियम के रघुनाथजी फ्यूल नामक पेट्रोल पंप से दाे लाख रुपये लूट लिये. पेट्राेल पंप के कर्मचारी संजय कुमार व राजेश कुमार से मारपीट भी की. पेट्राेल पंप कांडी-मझिआंव पथ पर प्रखंड मुख्यालय के निकट है. सूचना पर पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण […]
विज्ञापन
कांडी(गढ़वा) : तीन बाइक से आये नाै अपराधियाें ने मंगलवार की दाेपहर भारत पेट्रोलियम के रघुनाथजी फ्यूल नामक पेट्रोल पंप से दाे लाख रुपये लूट लिये. पेट्राेल पंप के कर्मचारी संजय कुमार व राजेश कुमार से मारपीट भी की. पेट्राेल पंप कांडी-मझिआंव पथ पर प्रखंड मुख्यालय के निकट है.
सूचना पर पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी दिवाकर मंडल व एएसआइ विजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पेट्रोल पंप मालिक विजय प्रसाद सोनी ने बताया कि कितनी राशि लूटी गयी है, हिसाब के बाद पता चलेगा. हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियोंने पुलिस के समक्ष दावा किया कि वे कुछ अपराधियों को पहचानते हैं. कांडी प्रखंड में पेट्रोल पंप में लूट की यह पहली घटना है.
पहले पीटा, फिर कैश बैग छीन लिया : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराह्न करीब दो बजे तीन बाइक से नौ अपराधी कांडी- रघुनाथजी पेट्रोल पंप पहुंचे. उस समय वहां कोई ग्राहक नहीं था. पेट्रोल पंप के कर्मचारी संजय कुमार व राजेश कुमार कैश काउंटर के अंदर राशि गिन रहे थे.
अपराधियों ने पहले दोनों की जम कर पिटाई की. इसके बाद संजय के कंधे पर लटका कैश बैग छीन लिया. घटना काे अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पूरब की दिशा में भाग गये. कर्मचारियों के मुताबिक, अपराधियों के पास पिस्तौल थी, इसलिए वे लोग डर गये.
पेट्रोल पंप कर्मियाें ने अपराधियों को पहचानने का दावा किया है. शीघ्र ही सभी अपराधी पकड़े जायेंगे. सत्येंद्र नारायण सिंह
पुलिस निरीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










