झारखंड का गौरव है ओमप्रकाश: एसडीओ

Published at :27 Oct 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का गौरव है ओमप्रकाश: एसडीओ

झारखंड का गौरव है ओमप्रकाश: एसडीओ पोलैंड में कुश्ती पहलवानी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था गढ़वा का ओमप्रकाश भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहा था जिला कुश्ती संघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन 27जीडब्ल्यूपीएच7-ओमप्रकाश को सम्मानित करते एसडीओगढ़वा. गढ़वा जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्थानीय रामासाहू परिसर स्थित डे बोर्डिंग सेंटर […]

विज्ञापन

झारखंड का गौरव है ओमप्रकाश: एसडीओ पोलैंड में कुश्ती पहलवानी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था गढ़वा का ओमप्रकाश भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहा था जिला कुश्ती संघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन 27जीडब्ल्यूपीएच7-ओमप्रकाश को सम्मानित करते एसडीओगढ़वा. गढ़वा जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्थानीय रामासाहू परिसर स्थित डे बोर्डिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी अशिम किस्पोट्टा उपस्थित थे. समारोह में पोलैंड में आयोजित कुश्ती पहलवानी प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए गढ़वा के ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा कांस्य पद जीतने पर जिला कुश्ती संघ के द्वारा सम्मानित किया गया. एसडीओ श्री किस्पोट्टा ने ओम प्रकाश को शॉल ओढाकर व बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के लिए इस छोटे से जगह से प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है. ओम प्रकाश की इस उपलब्धि से गढ़वा जिला ही नहीं, पूरा राज्य गौरवान्वित है. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को जिला प्रशासन भी सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेगी. साथ ही सरकार की ओर से भी सम्मान के लिये वे लिखेंगे. सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने की. कार्यक्रम को बेल्ट रेसलिंग कु श्ती संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय कु मार केसरी, राष्ट्रीय तैराक उदय नारायण तिवारी, जिला ओलिंपिक संघ के कार्यालय सचिव प्रो उमेश सहाय, जिला फुटबॉल संघ के सचिव जीनाहुद्दीन खां, जिला ओलंपिक संघ के प्रशासनिक सचिव ओम प्रकाश तिवारी, रेडक्रॉस सोसाईटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पातंजलि केसरी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने किया. इस मौके पर मनीष केसरी, पंकज कुमार, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola