नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र भी लायें

Published at :26 Oct 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र भी लायें

नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र भी लायें गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने के लिए लोगों के बीच तरह-तरह की भ्रांतियां हैं. खासकर नामांकन पत्र के साथ कौन-कौन से कागजात जमा करने हैं, इसको लेकर प्रत्याशियों में दुविधा की स्थिति देखने को मिल रही है. लेकिन आरक्षित सीट से लड़नेवाले प्रत्याशियों को […]

विज्ञापन

नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र भी लायें गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने के लिए लोगों के बीच तरह-तरह की भ्रांतियां हैं. खासकर नामांकन पत्र के साथ कौन-कौन से कागजात जमा करने हैं, इसको लेकर प्रत्याशियों में दुविधा की स्थिति देखने को मिल रही है. लेकिन आरक्षित सीट से लड़नेवाले प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र के अलावा और किसी भी तरह का कोई कागजात जमा नहीं करना है. नामांकन पत्र के साथ ही कुछ अन्य प्रपत्र भी दिये जाते हैं, जो शपथ पत्र की तरह हैं. इसी में प्रत्याशी अपने चरित्र, संपत्ति आदि से संबंधित जानकारी को स्वयं अभिप्रमाणित करते हैं. बताया गया कि निवास प्रमाण पत्र लगाने की भी आवश्यकता नहीं है. इसके बदले मतदाता सूची की छायाप्रति लगाने से काम चल जायेगा. जबकि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए नामांकन पत्र के साथ मिलनेवाले प्रपत्र संख्या 29 को भरकर स्वयं अभिप्रमाणित करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola