जायंट्स का दशहरा मिलन समारोह संपन्न

Published at :26 Oct 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
जायंट्स का दशहरा मिलन समारोह संपन्न

जायंट्स का दशहरा मिलन समारोह संपन्न 26जीडब्लूपीएच10-समारोह में मंचासीन जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर जायंट्स के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि गढ़वा जायंट्स के सदस्य समाज के लिये मिसाल हैं. जायंट्स के लोग सभी कामों में बढ़चढ़ कर भाग लेते […]

विज्ञापन

जायंट्स का दशहरा मिलन समारोह संपन्न 26जीडब्लूपीएच10-समारोह में मंचासीन जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर जायंट्स के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि गढ़वा जायंट्स के सदस्य समाज के लिये मिसाल हैं. जायंट्स के लोग सभी कामों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और सभी त्योहारों में आगे रहकर सद्भावना कायम करने में अपनी भागीदारी निभाते हैं. जायंट्स फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि गढ़वा के लोगों ने हर त्योहारों में संप्रदायिक सौहार्द का मिसाल कायम किया है. यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहे हैं. फेडरेशन आठ के उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए, इससे सभी संप्रदाय के लोगों में सद्भावना विकसित होगी. मौके पर ध्रुव केसरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी, रविंद्र केसरी, राकेश बाबू सर्राफ, सुनील अग्रवाल,अशोक विश्वकर्मा, अशोक केसरी, चंद्रभूषण सिन्हा, चंद्रप्रकाश अग्रवाल,चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola