वज्ञिान प्रदर्शनी में हस्सिा लेंगे 901 वद्यिार्थी

विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे 901 विद्यार्थी दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 व 29 कोगढ़वा. इंस्पायर योजना के तहत 28 व 29 अक्तूबर को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.इसको लेकर डीइओ रामयतन राम ने सभी बीइइओ को निर्देश दिया है कि वे संबंधित प्रखंडों में इस आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार करें […]
विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे 901 विद्यार्थी दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 व 29 कोगढ़वा. इंस्पायर योजना के तहत 28 व 29 अक्तूबर को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.इसको लेकर डीइओ रामयतन राम ने सभी बीइइओ को निर्देश दिया है कि वे संबंधित प्रखंडों में इस आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार करें और चयनीत प्रतिभागियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें. डीइओ श्री राम ने बताया कि सभी प्रखंडों को मिलाकर 901 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. इनमें गढ़वा व डंडा से 54, रंका से 100, चिनियां से 46, रमकंडा से 42, भंडरिया से 46, मेराल से 64, डंडई से 51, रमना से 54, विशुनपुरा से 20, नगरउंटारी से 84, धुरकी व सगमा से 64, भवनाथपुर से 81, केतार से चार, खरौंधी से 48, कांडी से 57, मझिआंव से 59 तथा बरडीहा से 27 प्रतिभागी शामिल है. आदेशपाल की प्रतिनियुक्तिजिला मुख्यालय के रामासाहू आर्यवैदिक उवि के मैदान में आयोजित दो दिवसीय इस विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर डीईओ श्रीराम ने आदेशपालों की प्रतिनियुक्ति की है. जिनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है, उनमें लोकनाथ चौबे,बहादूर राम, नरजू राम, शिवप्रसाद महतो, दुर्गा राम, बैद्यनाथ राम, रामनरेश प्रसाद, फिरोज अहमद, आनंद प्रकाश तिवारी एवं लालबहादुर साह के नाम शामिल हैं. सबोें को 28 अक्तूबर की सुबह सात बजे योगदान देने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा प्रदर्शनी में अनुशासन बनाये रखने के लिए दक्ष स्काउटों की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी. इसके लिए भारत स्काउट एंड गाईड के जिला संगठन आयुक्त आमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है. डीइओ ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक से जवानों की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










