ग...ओके...2...जायंट्स ने तजियादारों को पुरस्कृत किया

Published at :25 Oct 2015 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
ग...ओके...2...जायंट्स ने तजियादारों को पुरस्कृत किया

ग…अोके…2…जायंट्स ने तजियादारों को पुरस्कृत किया 25जीडब्लूपीएच1-कार्यक्रम में मंच पर बैठे जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. मुहर्रम पर शनिवार को शहर के मेनरोड स्थित दुलारी रेस्ट हाउस के समीप जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न अखाड़ों के तजियादारों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर जायंट्स के पदाधिकारियों ने शील्ड व मोमेंटो देकर […]

विज्ञापन

ग…अोके…2…जायंट्स ने तजियादारों को पुरस्कृत किया 25जीडब्लूपीएच1-कार्यक्रम में मंच पर बैठे जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. मुहर्रम पर शनिवार को शहर के मेनरोड स्थित दुलारी रेस्ट हाउस के समीप जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न अखाड़ों के तजियादारों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर जायंट्स के पदाधिकारियों ने शील्ड व मोमेंटो देकर बेहतर ताजिया के निर्माण के लिए विभिन्न आखाड़ों को पुरस्कृत किया. जिन्हें पुरस्कृत किया गया, उनमें पठान टोली, रांकी मुहल्ला, सोनपुरवा, बैल बाजार, ऊंचरी का तुलतुल(घोड़ा)शामिल है. मौके पर जायंट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न अखाड़ों द्वारा एक से बढ़ कर एक ताजिया बनाया गया है,जो सभी के आकर्षण के केंद्र हैं. इनमें से उपरोक्त मुहल्ले के ताजिया को पुरस्कृत किया गया है. इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, स्पेशल कमेटी के विजय कुमार केसरी, आइएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी, नंद कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, मनोज केसरी, दीपक केसरी, अवधेश कुशवाहा, मुजीब खां, अब्दुल करीम खां सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola