बैंक का सर्वर खराब, खाताधारी परेशान

Published at :15 Oct 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक का सर्वर खराब, खाताधारी परेशान

मझिआंव(गढ़वा) : मझिआंव बस स्टैंड के समीप स्थित एसबीआइ की बरडीहा शाखा पिछले तीन दिन से सर्वर मशीन खराब होने के कारण बंद है. जिसके कारण कांडी, मझिआंव व बरडीहा के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरडीहा प्रखंड के सुखनदी निवासी राजेश्वर यादव ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा) : मझिआंव बस स्टैंड के समीप स्थित एसबीआइ की बरडीहा शाखा पिछले तीन दिन से सर्वर मशीन खराब होने के कारण बंद है. जिसके कारण कांडी, मझिआंव व बरडीहा के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरडीहा प्रखंड के सुखनदी निवासी राजेश्वर यादव ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की विदाई करनी है. इसके लिए पैसा निकालने बैंक आया था. लेकिन यहां आने पर पता चला कि बैंक बंद है.

करकट्टा निवासी विकलांग पंचमी कुमारी ने कहा कि वह पैसा निकालने के लिए यहां आयी है. लेकिन बैंक बंद है. कांडी निवासी मुंद्रिका यादव ने कहा कि उनकी लड़की का इलाज गढ़वा में चल रहा है. इलाज के लिए पैसा निकालने बैंक आये थे. लेकिन बैंक बंद होने के कारण काफी परेशानी हुई. शहजाद रजा ने कहा कि उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए रांची जाना था. लेकिन पैसा नहीं निकाल पाने के कारण वे नहीं जा सके. इसी तरह कांडी के गरदाहा निवासी लालती देवी ने कहा कि उनकी बेटी की दौना है. इसी के लिए पैसे की निकासी के लिए वह बैंक आयी थी.

गोसांग की द्रौपदी देवी ने कहा कि बीमार पतोहू को घर पर छोड़ कर आयी हूं. चंदन कमलापुरी ने कहा कि इस बैंक में सर्वर मशीन हमेशा खराब रहती है. पिछले दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बैंक का निरीक्षण सर्वर मशीन को बदलने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन आज तक नहीं बदला गया. शमशाद खान ने कहा कि बैंक में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. खरडीहा निवासी गुड्डू यादव ने कहा कि उनका भाई रांची के मेडिका अस्पताल में भरती है.

उसके इलाज के लिए पैसा की निकासी के लिए वे बैंक पहुंचे थे. लेकिन यहां पहुंचने पर इसके बंद होने का पता चला. इस संबंध में बैंक के लेखापाल संजय कुमार ने कहा कि सर्वर मशीन को बनाने के लिए बाहर से इंजीनियर आये हुए हैं. लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola