बॉटम..ओके...दुबई में रहते हैं गम्हरिया गांव निवासी शक्ति सिंह, पर माटी से लगाव इतना कि

बॉटम..अोके…दुबई में रहते हैं गम्हरिया गांव निवासी शक्ति सिंह, पर माटी से लगाव इतना कि15जीडब्लूपीएच3-गम्हरीया गांव स्थित देवी मंदिर जिसका जीर्णोद्धार हो रहा है15जीडब्लूपीएच4-दुबई में रह रहे गम्हरिया के शक्ति कुमार सिंह की तसवीर हेडलाइन…मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 65 हजार रु भेजे प्रतिनिधि, गढ़वा. शक्ति कुमार सिंह जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया गांव […]
बॉटम..अोके…दुबई में रहते हैं गम्हरिया गांव निवासी शक्ति सिंह, पर माटी से लगाव इतना कि15जीडब्लूपीएच3-गम्हरीया गांव स्थित देवी मंदिर जिसका जीर्णोद्धार हो रहा है15जीडब्लूपीएच4-दुबई में रह रहे गम्हरिया के शक्ति कुमार सिंह की तसवीर हेडलाइन…मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 65 हजार रु भेजे प्रतिनिधि, गढ़वा. शक्ति कुमार सिंह जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया गांव के निवासी हैं. फिलवक्त वे दुबई में रह रहे हैं. उन्होंने गांव के देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 65 हजार रुपये की सहयोग राशि भेजी है. शक्ति सिंह के चाचा सह गढ़वा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की देखरेख में मंदिर में टाइल्स-मार्बल लगाया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है. शक्ति कुमार सिंह ने दुबई से प्रभात खबर के साथ अपना विचार साझा करते हुए कहा कि वह भले ही विदेश में रह कर नौकरी करते हैं, लेकिन उन्हें अपना देश, अपना गांव सबसे प्यारा लगता है. और वे गांव व अपने लोगों को काफी मिस करते हैं. उन्होंने बताया कि जब वे पिछले दिन अपने गांव आये थे, तो गांव के लोगों के साथ वादा किया था कि वे गांव के पुराने देवी मंदिर का जीर्णोद्धार करायेंगे. उसी वादे के तहत उन्होंने 65 हजार रुपये की राशि भेजी है. उनके चाचा संजय सिंह की देखरेख में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. वह अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि अपना वादा पूरा करके उन्हें उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है. श्री सिंह ने बताया कि उन्हें अपने गांव से काफी प्यार है और उन्हें जब भी गढ़वा आने का सौभाग्य मिलता है, तो वे अपना गांव जाना नहीं भूलते. शक्ति सिंह के परिवार के लोग वर्तमान में गढ़वा शहर के चिनिया रोड में रहते हैं. विदित हो कि इसी वर्ष जनवरी माह में गढ़वा के अन्नराज घाटी में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने व इसकी जानकारी मिलने के बाद वे काफी व्यथित हुए थे और उस वक्त भी उन्होंने प्रभात खबर के साथ संपर्क कर घायलों की मदद के लिए सहयोग की पेशकश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










