20 वार्डों में राशन कार्ड का वितरण

20 वार्डों में राशन कार्ड का वितरण 15जीडब्ल्यूपीएच1- राशन कार्ड का वितरण करते गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में गुरुवार को राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी तथा अंजना केसरी ने किया. इस मौके पर पिंकी केसरी ने कहा कि गढ़वा […]
20 वार्डों में राशन कार्ड का वितरण 15जीडब्ल्यूपीएच1- राशन कार्ड का वितरण करते गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में गुरुवार को राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी तथा अंजना केसरी ने किया. इस मौके पर पिंकी केसरी ने कहा कि गढ़वा नगर पंचायत के सभी 20 वार्डों में राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है. इसके पूर्व पांच वार्ड में राशन कार्ड का वितरण किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि राशन कार्ड मिलने से खासकर वैसे लोगों को जिन्हें कार्ड के माध्यम से अनाज मिलता है, उन्हें काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय ठाकुर, मीरा कुमारी, शिव केसरी, सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










