132 रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण

132 रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण 15जीडब्ल्यूपीएच8-बैठक करते उप विकास आयुक्त15जीडब्ल्यूपीएच7- बैठक में उपस्थित रोजगार सेवक प्रतिनिधि, गढ़वा. उप विकास आयुक्त श्री राम तिवारी ने गढ़वा जिले के 132 रोजगार सेवकों को शॉ कॉज नोटिस जारी किया है. इन पर मनरेगा की राशि उपलब्ध होने के बाद भी मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतने का आरोप […]
132 रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण 15जीडब्ल्यूपीएच8-बैठक करते उप विकास आयुक्त15जीडब्ल्यूपीएच7- बैठक में उपस्थित रोजगार सेवक प्रतिनिधि, गढ़वा. उप विकास आयुक्त श्री राम तिवारी ने गढ़वा जिले के 132 रोजगार सेवकों को शॉ कॉज नोटिस जारी किया है. इन पर मनरेगा की राशि उपलब्ध होने के बाद भी मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतने का आरोप है. जिनको शॉ कॉज नोटिस जारी किया गया है कि उनमें भंडरिया प्रखंड के पांच, भवनाथपुर के 11, बिशुनपुरा के चार, चिनिया के एक, डंडा के एक, डंडई के आठ, धुरकी के तीन, गढ़वा के 19, कांडी के पांच, केतार के सात, नगरऊंटारी के 14, सगमा के पांच, मझिआंव के आठ, खरौंधी के आठ, रमना के आठ, रंका के पांच, रमकंडा के दो एवं मेराल के 18 रोजगार सेवक शामिल हैं. स्थानीय प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने समय पर शोकॉज का जवाब नहीं देने पर अग्रेतर कार्रवाई की चेतावनी दी है. जबकि रंका कला, मानपुर, रमकंडा, धुरकी व फकीराडीह पंचायत के रोजगार सेवकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर रोजगार सेवकों को टैबलेट के माध्यम से मनरेगा की सभी तरह का प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें कार्यस्थल पर जाकर वहां से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये गये हैं. उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले का औसत 48 प्रतिशत है. इससे कम मानव दिवस सृजन करनेवाले रोजगार सेवकों को शोकॉज नोटिस दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










