डायरिया से बच्ची की मौत, कई पीड़ित

Updated at :10 Oct 2013 1:22 AM
विज्ञापन
डायरिया से बच्ची की मौत, कई पीड़ित

रमना (गढ़वा) : रमना प्रखंड के मानदोहर गांव में डायरिया से रवींद्र भुइयां की पांच साल की बेटी काजल कुमारी की मौत हो गयी. जबकि रवींद्र भुइयां, उसकी पत्नी शांति देवी, भोला भुइयां, कन्हैया भुइयां एवं रवींद्र भुइयां(एक अन्य) डायरिया से पीड़ित हैं. समाचार के अनुसार काजल को रात दो बजे से उल्टी व दस्त […]

विज्ञापन

रमना (गढ़वा) : रमना प्रखंड के मानदोहर गांव में डायरिया से रवींद्र भुइयां की पांच साल की बेटी काजल कुमारी की मौत हो गयी. जबकि रवींद्र भुइयां, उसकी पत्नी शांति देवी, भोला भुइयां, कन्हैया भुइयां एवं रवींद्र भुइयां(एक अन्य) डायरिया से पीड़ित हैं. समाचार के अनुसार काजल को रात दो बजे से उल्टी दस्त होना शुरू हुआ.

उसे इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता, इसके पूर्व दो घंटे के अंदर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद नगरऊंटारी से स्वास्थ्य टीम मानदोहर पहुंचकर चिकित्सीय जांच कर रही है.

चिकित्सीय टीम में मलेरिया निरीक्षक जगनारायण शर्मा, एमपीडब्ल्यू नंद गुप्ता, शैलेश ठाकुर, असफाक अंसारी, एएनएम तारा देवी, वसुधा देवी आदि शामिल थे. स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ितों के इलाज के साथ 30 अन्य लोगों की भी जांच कर उन्हें दवा दी. जांच टीम ने गांव की स्थिति को नियंत्रण में बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola