पत्थरों के अवैध उत्खनन व ढुलाई पर रोक लगी

Updated at :19 Sep 2013 3:25 AM
विज्ञापन
पत्थरों के अवैध उत्खनन व ढुलाई पर रोक लगी

मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड के कुंभी एवं बघमनवा पहाड़ पर पत्थर का अवैध उत्खनन व ढुलाई हो रहा था. इस संबंध में अखबार में खबर में प्रकाशित हुई थी. इसके बाद यहां पर पत्थर का उत्खनन व ढुलाई का कार्य बंद हो गया है. पत्थर माफियाओं के इस काम पर विराम लगने के बाद यहां […]

विज्ञापन

मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड के कुंभी एवं बघमनवा पहाड़ पर पत्थर का अवैध उत्खनन ढुलाई हो रहा था. इस संबंध में अखबार में खबर में प्रकाशित हुई थी. इसके बाद यहां पर पत्थर का उत्खनन ढुलाई का कार्य बंद हो गया है.

पत्थर माफियाओं के इस काम पर विराम लगने के बाद यहां के ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए अखबार के प्रति आभार जताया है. ग्रामीणों ने कहा कि वे पिछले एक महीने से यहां पर दर्जनों अवैध क्रशर चलने एवं सैकड़ों ट्रैक्टर द्वारा दिनरात पत्थर की ढुलाई करने की सूचना वन विभाग को देते रहे, लेकिन वन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हुई.

इसके बाद उन्होंने स्वयं गोलबंद होकर इसके खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बनाया था. लेकिन अखबार में इस खबर को प्रमुखता से छपते ही अवैध उत्खनन ढुलाई पर रोक लग गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola