सांसद बैठा को बंधक बनाया

Updated at :15 Sep 2013 2:46 AM
विज्ञापन
सांसद बैठा को बंधक बनाया

बच्चे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज डंडई (गढ़वा) : गढ़वा के डंडई थाना स्थित करके गांव में ग्रामीणों ने सांसद कामेश्वर बैठा को करीब घंटे भर बंधक बनाये रखा. सांसद श्री बैठा गांव के कृष्णा बैठा के पुत्र रोहित कुमार (आठ साल) की हत्या के बाद उसके घर गये थे. रोहित […]

विज्ञापन

बच्चे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज

डंडई (गढ़वा) : गढ़वा के डंडई थाना स्थित करके गांव में ग्रामीणों ने सांसद कामेश्वर बैठा को करीब घंटे भर बंधक बनाये रखा. सांसद श्री बैठा गांव के कृष्णा बैठा के पुत्र रोहित कुमार (आठ साल) की हत्या के बाद उसके घर गये थे.

रोहित की 27 अगस्त को हत्या कर दी गयी थी. मामले में सुनील कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है. सांसद के कृष्णा बैठा के घर पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया. सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सांसद को बंधक बनाये जाने की सूचना जिला मुख्यालय पहुंची. इसके बाद गढ़वा एसडीपीओ हीरालाल रवि करके गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की.

मौके पर सांसद ने एसडीपीओ को ग्रामीणों की मांग के अनुसार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार के घर पहुंची, पर वह नहीं मिला. बाद में एसडीपीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सांसद श्री बैठा को मुक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola