अचूक है स्ट्राइकर का वार

– विनोद पाठक – गढ़वा की कैरम प्लेयर खुशबू की शोहरत इंटर इंस्टीच्यूशनल नेशनल कैरम चैंपियनशिप (ग्वालियर) में अपने हुनर का पताका लहराया. गढ़वा : गढ़वा की खुशबू कुमारी ने कैरम खेल में अपनी महारत सिद्ध कर दी है.15 वीं इंटर इंस्टीच्यूशनल नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2013 में मेंस एवं वीमेंस दोनों टीम चैंपियनशिप में विनर […]
– विनोद पाठक –
गढ़वा की कैरम प्लेयर खुशबू की शोहरत
इंटर इंस्टीच्यूशनल नेशनल कैरम चैंपियनशिप (ग्वालियर) में अपने हुनर का पताका लहराया.
गढ़वा : गढ़वा की खुशबू कुमारी ने कैरम खेल में अपनी महारत सिद्ध कर दी है.15 वीं इंटर इंस्टीच्यूशनल नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2013 में मेंस एवं वीमेंस दोनों टीम चैंपियनशिप में विनर तथा वीमेन सिंगल चैंपियनशिप में प्रथम से छठे स्थान के बीच स्थान लाने में उसने सफलता प्राप्त की है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित मैच में इस सफलता के बाद उसका चयन इंटर जोनल नेशनल कैरम चैंपियनशिप में खेलने के लिए कर लिया गया है. विदित हो कि गढ़वा शहर के मेन रोड निवासी प्रेमशंकर तिवारी की पुत्री खुशबू कुमारी शुरू से कैरम की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है. उसकी मेधा को पहचानते हुए इंडियन ऑयल ने अपना ब्रांड प्लेयर के रूप में चयन किया है. इसके लिए खुशबू को 20 हजार रुपये मानदेय भी दिया जाता है.
पीएसपीडी एवार्ड फंक्शन में शामिल हुई : पिछले दिन दिल्ली में आयोजित पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण खुशबू को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवार्ड फंक्शन में शामिल होने का अवसर दिया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री विरप्पा मोइली सहित देश की जानमानी खेल हस्ती मौजूद थे.
इस अवसर पर खुशबू को एवार्ड के रूप में क्रमश: 18 हजार एवं 17 हजार का चेक प्रदान किया गया. गौरतलब है कि गोआ में आयोजित पीएसपीडी के मैच में वीमेन सिंगल में खुशबू ने रनर बन कर इंडियन ऑयल को दूसरा स्थान दिलाया था.
इसी तरह पुणो में आयोजित पब्लिक सेक्टर मैच में भी खुशबू ने इंडियन ऑयल को उपलब्धि दिलायी थी. खुशबू झारखंड की पहली कैरम खिलाड़ी है, जिसे इतने ऊंचे शिखर तक पहुंचने में कामयाबी मिली है.
मुंबई जाकर करती है अभ्यास : गढ़वा में कैरम के लिए कोई अभ्यास की जगह अथवा प्रशिक्षक नहीं होने का खुशबू को काफी मलाल है. उसने बताया कि उसे अभ्यास के लिए मुंबई जाना पड़ता है. उसने कहा कि जिस गढ़वा जिले से वह आती है, वहां चार साल से कैरम का डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट हुआ ही नहीं. इसके कारण विपरीत स्थिति में उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपने को तैयार करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










