कोर्ट में हाजिर हुए मुंडा, आरोप गठित

वर्ष 2007 में राजद व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प का मामला गढ़वा : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवबचन यादव की अदालत में हाजिर हुए. अदालत में उनके खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 57/07 पर आरोप गठित किया गया. श्री मुंडा ने लगाये गये आरोप से इनकार किया. श्री मुंडा पर […]
वर्ष 2007 में राजद व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प का मामला
गढ़वा : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवबचन यादव की अदालत में हाजिर हुए. अदालत में उनके खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 57/07 पर आरोप गठित किया गया.
श्री मुंडा ने लगाये गये आरोप से इनकार किया. श्री मुंडा पर आरोप गठित होने के साथ ही सूचक का बयान भी सुलहनामा के साथ दर्ज किया गया. मामले के सूचक अजय केसरी व सुरेंद्र राम हैं.
12 पर हैं आरोप : वर्ष 2007 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान राजद व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. घटना के दिन अर्जुन मुंडा गढ़वा में थे. इस मामले में श्री मुंडा सहित 12 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










