8073 में 2800 कूप अब तक अधूरे हैं

Updated at :23 Aug 2013 4:07 AM
विज्ञापन
8073 में 2800 कूप अब तक अधूरे हैं

।। देवदत्त चौबे ।। गढ़वा : जिले में मनरेगा के तहत बनाये जा रहे 8073 कूपों में से फिलहाल 2800 कूप अधूरे पड़े हुए हैं. बारिश देर से शुरू होने के बावजूद सैकड़ों कूपों के निर्माण पर ग्रहण लग गया है. पानी आ जाने के कारण अब इन कूपों का निर्माण बाधित हो गया है. […]

विज्ञापन

।। देवदत्त चौबे ।।

गढ़वा : जिले में मनरेगा के तहत बनाये जा रहे 8073 कूपों में से फिलहाल 2800 कूप अधूरे पड़े हुए हैं. बारिश देर से शुरू होने के बावजूद सैकड़ों कूपों के निर्माण पर ग्रहण लग गया है. पानी जाने के कारण अब इन कूपों का निर्माण बाधित हो गया है. करीब 200 कूप ऐसे हैं, जिनके ध्वस्त होने की आशंका है.

इनके ध्वस्त होने से सरकार को तीन करोड़ रुपये का नुकसान होगा. यद्यपि सैकड़ों अन्य कूपों का निर्माण करने में भी लाभुकों को परेशानी होगी. 1.55 लाख की लागत से बननेवाले इन कूप योजनाओं का चयन वित्तीय वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में किया गया था. अभी तक 6400 कूप का निर्माण पूरा हो चुका है. अधूरे कूपों में से करीब 2500 कूप ऐसे हैं, जो पूर्ण होने के अंतिम चरण में हैं. शेष कूपों की खुदाई कर अभी बांधने का काम प्रारंभ नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola