किसानों की अनदेखी कर रही है सरकार

Updated at :21 Aug 2013 1:57 AM
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी कर रही है सरकार

गढ़वा : आजसू के विश्रमपुर विधानसभा प्रभारी युगल पाल व क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल साव ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर सरकार पर किसानों के अनदेखी करने का आरोप लगाया है. नेताओं ने क हा कि अकाल व सुखाड़ को लेकर एक से 16 सोलह अगस्त तक आजसू द्वारा जनजागरण अभियान चला […]

विज्ञापन

गढ़वा : आजसू के विश्रमपुर विधानसभा प्रभारी युगल पाल क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल साव ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर सरकार पर किसानों के अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

नेताओं ने हा कि अकाल सुखाड़ को लेकर एक से 16 सोलह अगस्त तक आजसू द्वारा जनजागरण अभियान चला कर 17 अगस्त को आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया. लेकिन सरकार के कान पर जूं भी नहीं रेंग रही है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी सरकारी ऋण माफ करे, खेती की वैकल्पिक व्यवस्था हो तथा सुखाड़ को देखते हुए तत्काल राहत कार्य चलाया जाये.

नेताओं ने कहा कि बुनियादी समस्याओं को लेकर आजसू का जनजागरण अभियान जारी रहेगा. साथ ही खरौंधी में किसानों पर हुए मुकदमे की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी की सजा देने की मांग उपायुक्त से कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित आजसू के प्रशिक्षण शिविर में गढ़वा से 250 कार्यकर्ता भाग लेंगे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साव, इस्तेयाक रजा, पिंकू सोनी, अशोक पाल, मकबूल अंसारी, अब्दुल मनान, अजय सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola